दिनांक:-07 अगस्त 2026,
श्री अंशुल कुमार (भा•प्र•से•) जिला पदाधिकारी, पूर्णिया की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) की विभिन्न योजनाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण की प्रगति को लेकर एक विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजिन महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर बल दिया गया। विशेष कर भूमिहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता की स्थिति की गहन समीक्षा किया गया।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बैठक में सभी अंचलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि संबंधित कड़पो के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर, भूमिहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए उपयुक्त एवं बाधरहित सरकारी जमीन को चिन्हित कर निर्धारित समय-सीमा के अंदर प्रस्ताव समर्पित करना सुनिश्चित करें।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा ICDS की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों (बच्चों एवं गर्भवती/धात्री महिलाओं) तक ससमय और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया गया।
बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट किया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना सुनिश्चित करें।

