बढ़हरी में छापेमारी कर 5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार
पूर्णिया, 6 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं सेवन के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग का अभियान लगातार जारी है। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत मद्यनिषेध थाना सदर की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के बढ़हरी में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक अभियुक्ता को 5 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद संबंधित मामले में नियमानुसार अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी लगातार छापेमारी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

