07/08/2026,
श्री अंशुल कुमार,भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को महानंदा सभागार, पूर्णिया में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों की समीक्षा की गई तथा संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही वैसे पंचायत, जहाँ पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है, उसकी भी समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इसी क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना की प्रगति की समीक्षा की गई तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

बैठक में मनरेगा एवं जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।
इसके उपरांत आईसीडीएस से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अंचलाधिकारी एवं सीडीपीओ के निर्देशित किया गया कि आपस में समन्वय स्थापित कर आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण हेतु उपयुक्त जमीन का प्रस्ताव तय समय-सीमा समर्पित करने का निर्देश दिया गया। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही राजस्व विभाग की समीक्षा के क्रम में ई-मापी, म्यूटेशन एवं परिमार्जन से संबंधित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
बैठक में आपदा अनुदान से संबंधित मामलों,परिवरिस योजना, परिवहन विभाग, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कबीर अंत्येष्टि योजना
का भी समीक्षा की गई तथा सभी लंबित मामलों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
अभियान बसेरा की समीक्षा के दौरान सभी अंचलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप दिनांक 10 अगस्त 2026 तक निष्पादन के साथ-साथ विभागीय पोर्टल पर अपलोडिंग करना सुनिश्चित करें।
हर घर तिरंगा यात्रा की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी वरीय प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दिनांक 12 अगस्त 2026 को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले तिरंगा यात्रा की सभी आवश्यक तैयारियां 10 अगस्त तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि दिनांक 9 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक स्वच्छता अभियान जिला अंतर्गत चलाया जाना है सभी विभागीय पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय की साफ सफाई, रोशनी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी अंचलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया की समन्वय स्थापित कर सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल विद्यालय) का म्यूटेशन एवं अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया।
पंचायत सरकार भवन के निर्माण की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता एलएईओ एवं भवन निर्माण को निर्देशित किया गया कि जहां पर अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है वहां शीघ्र कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें।
बैठक में श्री अंजनि कुमार, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता आपदा सुजय कुमार सिंह, अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रविशंकर उरांव,अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया श्री तुषार कुमार (भा०प्र०से०)
निदेशक डीआरडीए,सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई सी डी एस, एवं संबंधित पदाधिकारी तथा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपस्थित थे और प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे।
सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

