सवारी बस में बैग से 1.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्करी के आरोप में एक यात्री गिरफ्तार; एक गिरफ्तार
पूर्णिया, 6 नवंबर 2026।
जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए मद्यनिषेध विभाग लगातार सख्ती बरत रहा है। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देश पर अवैध शराब के सेवन, परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब सेवन के आरोप में कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक अभियुक्त शराब सेवन मामले में दूसरी बार गिरफ्तार किया गया है भी शामिल है, जो पहले भी शराब से जुड़े मामले में पकड़ा जा चुका है।
वहीं, दूसरी कार्रवाई में एक सवारी बस की जांच के दौरान एक यात्री के बैग से छिपाकर ले जाई जा रही 1.5 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से संबंधित यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस प्रकार विभागीय कार्रवाई में शराब सेवन के मामले में 8 तथा विदेशी शराब परिवहन के मामले में 1 व्यक्ति सहित कुल 09 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।
सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों और अवैध शराब की तस्करी में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

