दीपावली, काली पूजा एवं छठ पूजा की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्णिया में किया गया फ्लैग मार्च

जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया डॉ. शौर्य सुमन के नेतृत्व में दीपावली, काली पूजा एवं छठ पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हेतु पूर्णिया शहर में फ्लैग मार्च किया गया। उनके द्वारा मीडिया प्रतिनिधि के माध्यम से सभी जिले वासी को धन तेरस दीपावली एवं आगामी छठ महापर्व की शुभकामनएं भी दिया गया।

फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों को पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने का संदेश दिया गया।

इस दौरान शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को पर्व के दौरान सतर्कता बरतने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

फ्लैग मार्च के दौरान नगर आयुक्त अनुमंडल पदाधिकारी, परीक्ष्यमान आईएएस, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि सभी लोग आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व-त्योहार मनाएं तथा प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!