रुपौली में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, 24 घंटे जलस्तर की निगरानी के निर्देश

08/08/2026,

रुपौली अंचल के अन्झरी गाँव में जलस्तर सामान्य, बाढ़ की स्थिति नहीं: जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एडीएमओ ने लिया तैयारियों का जायजा:-

​ जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निदेश के आलोक में एडीएमओ श्री प्रणव कुमार ने रुपौली अंचल के भौवा प्रबल पंचायत अंतर्गत अन्झरी गाँव का स्थलीय दौरा कर बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं जलस्तर का विस्तृत निरीक्षण किया गय।

​निरीक्षण के दौरान पाया गया कि क्षेत्र में वर्तमान में जलस्तर पूरी तरह सामान्य है और बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी से पिछले वर्ष की तुलना में जल स्तर में कमी बतायी गयी।

मौके पर उपस्थित राजस्व अधिकारी को संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निरंतर सतर्कतापूर्वक निगरानी करने का निर्देश दिया गयाऔर जलस्तर पर चौबीसों घंटे नजर बनाए रखने को कहा गया।

संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। निरीक्षण के दौरान बाढ़ की स्थिति में मवेशियों के लिए पर्याप्त चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी को कहा गया।
​आवश्यक एवं जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक प्रखण्ड में उपलब्ध है।
​आपातकालीन स्थिति के लिए पर्याप्त मात्रा में पॉलीथीन शीट्स की व्यवस्था है।


​त्वरित सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु मजबूत कम्यूनिकेशन प्लान (Communication Plan) एवं डेपुटेशन प्लान बनाए रखने के लिए कहा गया।
​जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आम जनता की सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

किसी भी आपात कालीन सहायता के लिए जिला आपातकालीन सहायता केंद्र (DEOC) के दूरभाष संख्या 06454242317,06454242319,06454242320 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!