धमदाहा में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 10 लीटर अवैध देसी शराब बरामद

पूर्णिया: जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए मद्यनिषेध विभाग लगातार छापेमारी और जांच अभियान चला रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को मद्यनिषेध थाना धमदाहा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई फुलटोला मोड़, थाना धमदाहा में की गई। यहां शराब सेवन के आरोप में तीन अलग-अलग मामलों में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
वहीं, दूसरी कार्रवाई सखुआ टोला में की गई, जहां छापेमारी के दौरान एक अभियुक्ता को 10 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
यह पूरी कार्रवाई जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार की गई। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!