पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 37.5 लीटर अवैध शराब बरामद, 6 तस्कर गिरफ्तार

दिनांक 05/ 08/ 2026,

पूर्णिया मद्यनिषेध विभाग की लगातार कार्रवाई आज 06 अभियुक्त गिरफ्तार, एक पुनरावृत्ति अभियुक्त सहित 37.500 लीटर अवैध शराब बरामद:-

श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध, पूर्णिया के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
बुधवार को विभिन्न स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त के अतिरिक्त एक पुनरावृत्ति (Repeat) अभियुक्त के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 की धारा 37 के तहत कार्रवाई की गई है ।अभियान के दौरान कुल 37.500 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है।

निम्न स्थलों पर कार्रवाई क्रमश

  1. समेकित जांच चौकी, दालकोला
    वाहन जांच अभियान के दौरान 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 26.700 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में धारा 30(a) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
  2. ड्रोन टीम, धमदाहा
    ड्रोन टीम द्वारा भवानीपुर थाना क्षेत्र के केमई वार्ड संख्या-01 में छापेमारी कर 01 पुरुष अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। लगभग 05.000 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। इस मामले में भी धारा 30(a) के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
  3. सदर मद्यनिषेध थाना
    प्रातःकालीन विशेष अभियान के दौरान 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 05.800 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। सभी के विरुद्ध धारा 30(a) के अंतर्गत कार्रवाई की गई। साथ ही एक पुनरावृत्ति (Repeat) अभियुक्त के विरुद्ध धारा 37 के तहत भी विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

इस प्रकार जिले में कुल 06 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, 01 पुनरावृत्ति अभियुक्त पर धारा 37 के अंतर्गत कार्रवाई, तथा 37.500 लीटर अवैध शराब (26.700 लीटर विदेशी शराब एवं 10.800 लीटर चुलाई शराब) की बरामदगी की गई।

मद्यनिषेध विभाग ने

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सघन अभियान निरंतर जारी रहेगा।

दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आमजन से अपील है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल मद्यनिषेध विभाग अथवा स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!