क 18 मई 2026,
नव पदस्थापित प्रमंडलीय आयुक्त ने किया प्रभार ग्रहण
पूर्णिया प्रमंडल के नव पदस्थापित प्रमंडलीय आयुक्त श्री दिनेश कुमार (भा०प्र०से०) ने सोमवार को अपना प्रभार ग्रहण कर लिया।

इसके पूर्व वें शिक्षा विभाग बिहार पटना के सचिव के पद पर और अतिरिक्त प्रभार जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन के पद को सुशोभित कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि प्रमंडलीय जिलों के कार्यों का सामान्य पर्यवेक्षण किया जाता है।
विकास और राजस्व की योजनाओं का सामान्य पर्यवेक्षण किया जाएगा।
प्रमंडलीय जिलों द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है ।
सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करना भी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

