दिनांक:-19/05/2026,
माननीय मंत्री आपदा प्रबंधन सह प्रभारी मंत्री पूर्णिया जिला श्री रत्नेश सदा द्वारा दीप प्रज्वलित कर सहयोग शिविर का किया गया उद्घाटन।

आज 19 मई से प्रारंभ हो रहें “सहयोग शिविर” में प्रभारी मंत्री लेंगे भाग, प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण।
डगरूआ प्रखंड के पंचायत रामपुर के पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का माननीय मंत्री आपदा प्रबंधन सह प्रभारी मंत्री पूर्णिया जिला एवं प्र०जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सहयोग शिविर का शुभारंभ किया गया।
माननीय मंत्री आपदा प्रबंधन सह पूर्णिया जिला प्रभारी मंत्री द्वारा पूर्णिया जिले में आयोजित सहयोग शिविर डगरूआ, बायसी एवं अमौल प्रखंड में आयोजित शिविर का भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे।
आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं योजनाओं के लाभ पहुंचाने को लेकर सरकार प्रतिबद्ध।जिला प्रशासन द्वारा शिविर कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

ज्ञातव्य हो कि राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आज जिले के 14 पंचायतों में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का त्वरित निष्पादन, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनता एवं प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।
श्री अंजनि कुमार उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहयोग शिविर
में भाग लेंगे।
सहयोग शिविर के माध्यम से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, जन वितरण प्रणाली, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, भूमि विवाद, पेंशन, आवास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ आमजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया है।
जिला प्रशासन ने संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्रशासन के समक्ष रखें तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

