भ्रष्टाचार पर प्रहार!
रुपौली रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ. नीरज कुमार का अवैध वसूली वाला ऑडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सख्त। ADM ने खुद की मामले की जांच, साक्ष्य के रूप में पेनड्राइव सौंपी गई। क्या अब होगी बड़ी कार्रवाई?

पूर्णिया/रुपौली: बिहार के स्वास्थ्य महकमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रुपौली रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीरज कुमार का अवैध वसूली वाला ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।
जांच के लिए पहुंचे ADM वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच करने के लिए अपर समाहर्ता (ADM) स्वयं रेफरल अस्पताल रुपौली पहुंचे। डॉ. नीरज कुमार पर अवैध रूप से पैसों की मांग करने का आरोप है। हाल ही में एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें कथित तौर पर वसूली की बात की जा रही थी।जांच टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साक्ष्य संकलन किया है। स्थापना शाखा पहुंचकर जिससे पैसे की मांग किया जा रहा है अमित कुमार ने खुद जांच टीम को पेनड्राइव में वह विवादित ऑडियो क्लिप सौंप दी है।
इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है।
उम्मीद है कि प्रशासन अब इस ऑडियो की फोरेंसिक जांच और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
ADM की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग आरोपी चिकित्सा पदाधिकारी पर विभागीय कार्रवाई या निलंबन का निर्णय ले सकता है। पेनड्राइव में मौजूद ऑडियो अब इस पूरे मामले का सबसे बड़ा आधार बनेगा।
अवैध वसूली के ऑडियो कांड में फंसे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकार,जांच करने अस्पताल पहुंचे ADM, मचा हड़कंप।
भ्रष्टाचार पर प्रहार!
रुपौली रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ. नीरज कुमार का अवैध वसूली वाला ऑडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सख्त। ADM ने खुद की मामले की जांच, साक्ष्य के रूप में पेनड्राइव सौंपी गई। क्या अब होगी बड़ी कार्रवाई?

