“हमारी नर्सें – हमारा भविष्य, देखभाल की आर्थिक शक्ति” थीम के साथ जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

दिनांक:-12/05/2026,

“हमारी नर्सें – हमारा भविष्य, देखभाल की आर्थिक शक्ति” थीम के साथ जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

अधिकारियों द्वारा लोगों को नियमित बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया गया प्रोत्साहित
अस्पतालों में 24 घंटे जरूरतमंद लोगों को नर्सों द्वारा उपलब्ध कराई जाती है स्वास्थ्य सहायता : प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
नर्स का मतलब है लोगों को अस्पतालों में माँ जैसा प्यार, बहन जैसी फिक्र और दोस्त जैसा हौसला उपलब्ध कराते हुए स्वस्थ्य बनाकर घर भेजना : प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक

समाज में गंभीर रूप से किसी भी परेशानी का शिकार होने वाले लोगों को समय पर जांच करते हुए आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराते हुए स्वस्थ्य और सुरक्षित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अस्पतालों में कार्यरत नर्सों द्वारा निभाया जाता है। नर्सों को उनकी सहयोग से स्वस्थ्य होने वाले लोगों की ओर से धन्यवाद समर्पित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 मई को “अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस” के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान अधिकारियों द्वारा लोगों की ओर से अस्पतालों में नियमित स्वास्थ्य सहायता प्रदान करते हुए लोगों को स्वस्थ्य और सुरक्षित रखने के लिए धन्यवाद दिया जाता है। मंगलवार को जिले के पूर्णिया पूर्व प्रखंड में स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा अस्पतालों में नर्सों के सहयोग से स्वस्थ्य हो रहे लोगों के लिए धन्यवाद ज्ञापन के लिए समाहरो का आयोजन करते हुए अस्पताल की नर्सों को प्रशंसित किया गया। इस दौरान पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विभव कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी और अस्पताल की सभी नर्सें उपस्थित रही। इस वर्ष विश्व नर्स दिवस की थीम “हमारी नर्सें, हमारा भविष्य – देखभाल की आर्थिक शक्ति” रखा गया है।

अस्पतालों में 24 घंटे जरूरतमंद लोगों को नर्सों द्वारा उपलब्ध कराई जाती है स्वास्थ्य सहायता : प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद कुमार ने बताया कि लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सहायता के लिए तत्काल जांच करते हुए आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने में नर्सों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है। किसी भी अस्पतालों में कहाँ डॉक्टरों की उपस्थिति नहीं पाई जाती, अस्पताल में सुविधाएं खत्म हो जाती है वहां से नर्सों की सुविधा विशेष रूप से लोगों को सुरक्षित करने के लिए तैयार रहती है। नर्स का मतलब सिर्फ सुई लगाना नहीं होता है बल्कि आधी रात में जब पूरी दुनिया सो रही होती है उस समय भी जाग कर मरीज की देखभाल करते हुए उन्हें स्वस्थ्य और सुरक्षित रखना है। नर्स का मतलब है लाभार्थियों को माँ जैसा प्यार, बहन जैसी फिक्र और दोस्त जैसा हौसला बढ़ाते हुए लोगों को स्वस्थ्य और सुरक्षित करते हुए घर भेजना। इसमें क्षेत्र की नर्सों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए क्षेत्र के लोगों को स्वस्थ्य रखकर घर भेजा जा रहा है और लोग सामान्य जीवन का लाभ आसानी से उठा रहे हैं। इसके लिए पूर्णिया पूर्व ग्रामीण प्रखंड के 36 अस्पतालों में 61 एएनएम कर्मियों द्वारा नर्स के रूप में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए स्वस्थ्य और सुरक्षित किया जा रहा है। सेवा, करुणा और निःस्वार्थ समर्पण के साथ नर्सों द्वारा लोगों को स्वस्थ्य सुविधा उपलब्ध कराते हुए लोगों को स्वस्थ्य और सुरक्षित किया जा रहा है।

नर्स का मतलब है लोगों को अस्पतालों में माँ जैसा प्यार, बहन जैसी फिक्र और दोस्त जैसा हौसला उपलब्ध कराते हुए स्वस्थ्य बनाकर घर भेजना : प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक

पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विभव कुमार ने कहा कि किसी भी अस्पताल में जहां सुविधाओं खत्म हो जाती है वहां से नर्सों के सुविधा की शुरुआत होती है। नर्स का मतलब सिर्फ सुई लगाना नहीं होता है बल्कि आधी रात में जब पूरा दुनिया सो रहा हो उस समय नर्स द्वारा जाग कर अस्पताल में उपस्थित मरीजों की देखभाल करते हुए उन्हें स्वस्थ्य और सुरक्षित रखना है। नर्स मतलब माँ जैसा प्यार, बहन जैसी फिक्र और दोस्त जैसा हौसला रखते हुए लोगों को स्वस्थ्य बनाकर घर भेजना है। बीएचएम विभव कुमार ने कहा कि लोगों को याद करना चाहिए कोरोना संक्रमण का मुश्किल समय जब सभी लोग घरों में बन्द हो गए थे ऐसी स्थिति में भी नर्सों द्वारा पीपीई किट्स पहनकर 12-12 घंटे अस्पतालों के वार्डों में खड़े होकर लोगों की सेवा कर रही थी। वह खुद बीमार हो रही थी लेकिन अस्पताल में इलाज के लिए आ रहे लोगों को मुस्कुरा कर बताती रही कि घबराओ मत… मैं हूँ ना। इससे लोग कोरोना संक्रमण के दौरान उपचार कराते हुए स्वस्थ्य होकर सामान्य जीवन का लाभ आसानी से उठा सके। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में नर्सों द्वारा लोगों को नियमित रूप से स्वास्थ्य सहायता प्रदान करते हुए स्वस्थ्य और सुरक्षित किया जा रहा है जिससे लोग सामान्य जीवन का लाभ आसानी से उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!