प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ड्यूटी के दौरान अर्धनग्न अवस्था में शराब के नशे में धुत पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल

कटिहार ब्रेकिंग न्यूज

नशे में धुत मिले डॉक्टर, ग्रामीणों ने पकड़ा — अस्पताल से ही हुई गिरफ्तारी!


कटिहार जिले के समेली प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह ड्यूटी के दौरान अर्धनग्न अवस्था में शराब के नशे में धुत पाए गए।


स्थानीय ग्रामीणों और मरीजों ने डॉक्टर की संदिग्ध हरकतों को देखते हुए उन्हें पकड़ लिया। आरोप है कि डॉक्टर साहब न सिर्फ नशे में थे, बल्कि अर्धनग्न अवस्था में थे और बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर ग्रामीणों से पैसे की मांग भी कर रहे थे।


सूचना मिलने पर पोठिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद डॉक्टर को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया।

ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होना
सरकारी अस्पताल में लापरवाही
जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली

बड़ा सवाल: क्या ऐसे डॉक्टरों के भरोसे सुरक्षित है आम जनता की स्वास्थ्य व्यवस्था?
यह घटना स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!