- 1 से 12 अप्रैल तक राजगीर खेल अकादमी में आयोजित हो रहा है
- 16 वीं सब जूनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026
- देश के 30 राज्यों से 600 से ज्यादा खिलाड़ी हो रहे हैं शामिल
- बिहार (बीएसएसए) की हॉकी टीम घोषित
पटना 31 मार्च 2026
1 से 12 अप्रैल तक राजगीर खेल अकादमी में 16 वीं सब जूनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए 600 से ज्यादा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं।
16 वीं सब जूनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026 राजगीर में तथा 16 वीं सब जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026 रांची में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाली बिहार हॉकी टीम के खिलाडियों के चयन की जिम्मेदारी इस बार बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को मिली है। 30 मार्च को राजगीर खेल अकादमी में बिहार टीम के लिए खिलाडियों का चयन ट्रायल किया गया और बालक बालिका दोनों टीमों के लिए खिलाडियों का चयन कर लिया गया।

इस प्रतियोगिता में बिहार (बीएसएसए) हॉकी टीम पुरुष वर्ग में खेलने वाले खिलाड़ियों के नाम हैं:- सावन कुमार, विवेक विश्वकर्मा (गोलकीपर), अभय शाह, अमृतांशु पांडेय, विक्रम कुमार, सुमित कुमार, सूरज कुमार, सोनू अंसारी (डिफेंडर), सत्यम पांडे, अमीरचंद कुमार, योगेश कुमार, अजय कुशवाहा (मिड-फील्डर), छोटू कुमार, श्लोक वर्मा, आलोक कुमार सिंह, अर्पित यादव, रॉबिन्स राठौर, सुमन कुमार (फॉरवर्ड)।

बिहार महिला टीम के खिलाड़ियों के नाम हैं:- सुनंदा कुमारी, आनंदी कुमारी (गोलकीपर), श्वेता कुमारी, शिवानी कुमारी, समीक्षा कुमारी, रूपम कुमारी, ऋतिका सिंह (डिफेंडर), सोनम यादव, मालती हांसदा, रागिनी कुमारी, अंजलि कुमारी, मनीषा कुमारी (मिड-फील्डर), सिद्धि विनायक, स्वीटी रॉय, पिंकी कुमारी, कृतिका कुमारी, रितम कुमारी, सीता कुमारी (फॉरवर्ड)।
बिहार (बीएसएसए) पुरुष टीम का पहला मुकाबला 1 अप्रैल को संध्या 4 बजे छत्तीसगढ़ टीम के साथ खेला जाएगा।
इस प्रतियोगिता टीम और मैच का पूरा शेड्यूल संलग्न कर दिया गया है।

