राजकीय मां कामाख्या महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा नामी गिरामी कलाकारों के माध्यम से संस्कृति कार्यक्रम का किया गया है आयोजन।

राजकीय मां कामाख्या महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा नामी गिरामी कलाकारों के माध्यम से संस्कृति कार्यक्रम का किया गया है आयोजन।

पूर्णिया के ऐतिहासिक आपरूपी माॅ कामाख्या धाम में तीन दिवसीय राजकीय कामाख्या महोत्सव का गुरुवार को उद्घाटन किया गया।

बिहार सरकार की माननीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री लेसी सिंह, माननीय विधायक कसबा श्री नितेश कुमार सिंह और जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर राजकीय मेला महोत्सव का उद्घाटन किया गया।

माननीय मंत्री श्री लेसी सिंह, जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले मां कामाख्या मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की।

उक्त अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

माननीय मंत्री श्री लेसी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले साल ही माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जब कामाख्या मंदिर आए थे तो उन्होंने इसे राजकीय महोत्सव घोषित किया गया था।

यह दूसरी बार राजकीय महोत्सव मनाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि मां कामाख्या की महिमा काफी अपरम्पार है। दूर-दूर से भक्तजन अपनी मन्नत के लिए यहां पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। उन्होंने इसे कामाख्या कॉरिडोर से जोड़ने की भी बात कही। ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके ।

वहीं माननीय विधायक कसबा श्री नितेश सिंह ने कहा कि मां कामाख्या काफी प्राचीन और आपरूपी मंदिर है । उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री श्री लेसी सिंह के प्रयास से यहां राजकीय समारोह का आयोजन हो रहा है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

वहीं जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मां कामाख्या राजकीय समारोह में तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहे हैं। जिसमें बॉलीवुड के कई गायक, कलाकारो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। साथ ही वृंदावन से आई प्रसिद्ध कथा वाचक राधा किशोरी का कथा वाचन भी हो रहा है। 25 मार्च से 27 मार्च तक तीन दिनों तक कई तरह के संस्कृत कार्यक्रम होंगे।
मौके पर जिलाधिकारी द्वारा माननीय मंत्री महोदय को मां कामाख्या मंदिर का प्रतीक चिन्ह तथा पौधे सभेट किया गया एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।


मौके पर अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश, अपर समाहर्ता श्री सुजय सिंह, अपर समरता विधि व्यवस्था राज कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया श्वेताम दीक्षित, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप सरकार, जिला कला संस्कृत पदाधिकारी श्री पंकज पटेल,जिला उद्योग महाप्रबंधक संजीव कुमार, एमडीएमओ श्री प्रणव कुमार तथा संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!