दिनांक-19/03/2026
पूर्णिया जिले में गुरुवार को 7550 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को वितरित किया गया। सभी संबंधित गैस एजेंसियों के पास 25483
गैस सिलेंडर स्टॉक में रक्षित है।
अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रविशंकर उरांव द्वारा बताया गया कि पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा 19 मार्च को 7550 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है।
जबकि 25483 सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में स्टाॅक हैं।
उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह होम डिलीवरी सेवा जारी है।
ज्ञातव्य हो कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध है।
नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति हेतु लगभग 45 दिनों का चक्र निर्धारित है,जबकि शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग 25 दिनों की निर्धारित है।
आगे उन्होंने ने बताया कि जिला प्रशासन सभी उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस देने के लिए कृत संकल्पित है।
जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है की घबराहट में या पैनिक होकर घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग न कराए ।
जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है की कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी करने वालों पर शख्त कार्रवाई की जाए।
यदि किसी उपभोक्ता को गैस के संबंध में शिकवा शिकायत दर्ज करना है तो आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या:—- 06454-242319/242317/242320 सम्पर्क करें। प्राप्त शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी द्वारा सभी गैस एजेंसियों को शख्त निर्देश दिया गया है कि अपने भंडारण में एलपीजी गैस के सिलेंडर की संख्या को पारदर्शी ढ़ंग से सूचना पट पर प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें ।
कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से औचक छापेमारी संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है।
आमजनों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और किसी भी प्रकार की गलत सूचना से बचें।
जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था की सतत एवं गहन निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

