BCM को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
नालंदा जिले के नगरनौसा में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में तैनात BCM (ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर) मनजीत कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

मौके पर रिश्वत लेते पकड़ा
बीसीएम मनजीत कुमार ने 10 हजार रुपए की मांग की थी। परेशान होकर बॉबी ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग से की। विभाग ने मामले का सत्यापन कराया और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाया।
गुरुवार को जैसे ही बॉबी ने रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 10 हजार रुपए थमाए, पहले से घात लगाकर बैठी निगरानी टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ पटना ले गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

