30 जनवरी 2026,
प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, जलालगढ़ द्वारा शुक्रवार को वर्तमान में ASHA के माध्यम से किए जा रहे सर्वे अद्यतीकरण कार्यों का अनुश्रवण किया गया।
इसी क्रम में जलालगढ़ पंचायत अंतर्गत घर-घर सर्वे वैलिडेशन कार्य संपादित किया गया।

अनुश्रवण के दौरान यह पाया गया कि संबंधित ASHA द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्पादन संतोषजनक एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है।
साथ ही BCM द्वारा संबंधित क्षेत्र के ASHA Facilitator को निर्देशित किया गया कि वे सभी ASHA के लिए सत्र स्थल पर सर्वे रजिस्टर एवं अद्यतन ड्यू लिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

