
दिनांक: 31 जनवरी 2026
जिला स्तरीय मिनी मैराथन–2026 का हुआ सफल आयोजन
मैराथन दौड़ में विजेताओं को मेडल देखा जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित

महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में

“बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत दिनांक 31 जनवरी 2026 को खेल भवन-सह-व्यायामशाला, पूर्णिया में प्रातः 07:00 बजे जिला स्तरीय मिनी मैराथन (बालिका प्रतियोगिता) का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.), जिला पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा किया गया।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि बेटियाँ आज प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं तथा खेल के माध्यम से उनमें आत्मविश्वास,अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

इस प्रतियोगिता में पूर्णिया जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की लगभग 250 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में शिक्षिकाएँ, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के अंत में शीर्ष दस (Top-10) विजेताओं को जिला पदाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को ट्रॉफी, ट्रैक सूट, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

वहीं चतुर्थ से दशम (4–10) स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को टी-शर्ट, लोअर, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान
कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) सह मिशन शक्ति नोडल पदाधिकारी सुगंधा शर्मा, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी श्री रवि शंकर झा, वरीय उपसमाहर्ता (आपदा), DHEW के जिला मिशन समन्वयक श्री नंदन कुमार सिंह, वित्तीय विशेषज्ञ श्री सूरज कुमार,

लेखा सहायक श्री पुष्कर कुमार सुमन, OSC के कार्यालय सहायक श्री शुभम पांडेय, ICDS के कर्मीगण तथा खेल विभाग के एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट एम.डी. मुर्तजा सहित, पुलिस विभाग की टीम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

जिला प्रशासन, पूर्णिया ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी संबंधित विभागों, विद्यालयों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

