सभी नव नियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) की एक दिवसीय त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक

30 जनवरी 2026

सभी नव नियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) की एक दिवसीय त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन आरटीपीसीआर भवन, जीएमसीएच परिसर स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को किया गया।

उक्त बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया द्वारा की गई।

बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला स्वास्थ्य समिति के कंसल्टेंट सहित सहयोगी संस्था पिरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

उक्त बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर प्रदत्त की जा रही समस्त स्वास्थ्य सेवाओं की AAM पोर्टल पर की गई रिपोर्टिंग के आधार पर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान सभी CHOs को कई आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता एवं रिपोर्टिंग प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

बैठक में डा०अरविंद कुमार झा, चिकित्सा पदाधिकारी, UPHC माता चौक द्वारा EDL सूची में निहित समस्त दवाओं के उपयोग से संबंधित उन्मुखीकरण किया गया।

उन्होंने दवाओं के उचित उपयोग, मात्रा निर्धारण एवं किन रोगियों को कौन-सी दवा दी जानी है, इस विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

साथ ही, प्राथमिक उपचार के उपरांत आवश्यकता होने पर रोगियों को उच्च संस्थान में रेफर किए जाने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया।

इसके अतिरिक्त, आगामी माह में आयोजित होने वाले एमडीए (MDA) कार्यक्रम के संबंध में डा०दिलीप कुमार, WHO कंसल्टेंट (NTD) द्वारा आवश्यक जानकारी साझा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!