सुश्री स्वीटी सहरावत पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी पूर्णिया का सख्त निर्देश सरस्वती पूजा के अवसर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं ।

दिनांक 22 जनवरी 2026

सुश्री स्वीटी सहरावत (भा०पु०से०)पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी पूर्णिया की संयुक्त अध्यक्षता में सरस्वती पूजा एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस तथा गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले भर में विधि व्यवस्था /शांति व्यवस्था संधारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आयोजित किया गया।

ज्ञातव्य हो कि पूर्णिया जिले भर में इस वर्ष सरस्वती पूजा दिनांक 23 जनवरी 2026 एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी तथा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाएगा।

सरस्वती पूजा के दौरान संभावित भीड़ तंत्र पर नियंत्रण, पूजा पंडालों की व्यवस्था, जुलूस/विसर्जन मार्ग, यातायात प्रबंधन, विद्युत सुरक्षा, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

पूर्णिया जिले भर में सरस्वती पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया जाए ।

सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि
सरस्वती पूजा के अवसर पर जिले भर में विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करेंगे, शत-प्रतिशत पूजा पंडालों का लाइसेंस निर्गत करेंगे साथ ही पूजा पंडालों का पूर्व निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे तथा अग्नि सुरक्षा एवं विद्युत सुरक्षा के सभी मानकों का सख्ती से पालन करेंगे ।

शांति समिति के साथ बैठक सुनिश्चित तथा पूजा समिति के संचालकों के साथ एसओपी शर्तों के अनुरूप शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे , सुरक्षा के दृष्टिगत मेंबर्स का आधार कार्ड ,पहचान पत्र ,मोबाइल नंबर हर हाल में प्राप्त करेंगे ।

उन्होंने कहा कि

निर्देश दिया गया कि पूर्व में घटित घटनाओं वाले क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जाए, लाइसेंस निर्गत करते समय पूजा संचालकों के साथ ग्रुप फोटोग्राफी करना सुनिश्चित करेंगे।

डीजे पूर्णतः– प्रतिबंधित रखेंगे, अश्लील गानों पर रोक लगाएं ,भीड़ तंत्र पर नियंत्रण हेतु सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं, विसर्जन मानक रूट के अनुसार ही सुनिश्चित करेंगे साथ ही विसर्जन जुलूस का वीडियो ग्राफी शत प्रतिशत निगरानी सुनिश्चित करेंगे।

एक्साइज सुपरिंटेंडेंट को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों यथा शराब, ड्रग्स सप्लाई करने वालों एवं सेवन करने वालों पर विशेष निगरानी रखेंगे। ।

सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि सरस्वती पूजा के अवसर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सरस्वती पूजा के अवसर पर जुम्मे की नमाज के समय विशेष सतर्कता एवं चौकसी बरतेंगे।
शरारती तत्वों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखकर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे ।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर एवं क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था बनाए रखेंगे, कहीं से भी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

निर्देशित किया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से चिन्हित रेलवे क्रॉसिंग पर पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए,ताकि ट्रेन दुर्घटना,इलेक्ट्रिक दुर्घटना से लोगों को सुरक्षित किया जा सकें। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी ।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि जिले के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों की पहचान कर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा , मनचलों पर विशेष चौकसी बरती जाएगी, सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी प्रकार की ग़लत अफवाह या भ्रामक सूचना फैलने से रोका जा सके।

संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा के अवसर पर जिलेभर में शत प्रतिशत पूजा पंडालों का लाइसेंस निर्गत करेंगे साथ ही संबंधित पदाधिकारी स्थानीय स्तर पर शांति समिति के साथ बैठक सुनिश्चित करेंगे ।

निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन रूट के अनुसार ही सुनिश्चित करेंगे, विसर्जन स्थल पर लाइटिंग की व्यवस्था, गहरे पानी से सुरक्षा हेतु बैरिकेडिंग की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करेंगे, एसडीआरएफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए , विसर्जन की सतत निगरानी सुनिश्चित करेंगे साथ ही वीडियोग्राफी भी सुनिश्चित करेंगे।

निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा के अवसर पर डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे, पेट्रोलिंग ,फ्लैग मार्च कर विधि व्यवस्था सुदृढ़ रखेंगे, असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखेंगे, छोटी से छोटी अप्रिय घटनाओं की सूचना तुरंत उपलब्ध कराएंगे साथ ही स्थानीय स्तर पर नियंत्रण सुनिश्चित करेंगे ।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि जिले भर में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें।
उन्होंने कहा कि आगामी पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था,विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए, साथ ही तत्काल रिस्पांस भी करेंगे।
शरारती तत्वों एवं असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे । अपने क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करना सुनिश्चित करेंगे ,

इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश, अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री विनय कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री जयचंद्र यादव, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे और सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारिगण सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी
,अंचलाधिकारी,थामनाध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!