दिनांक :—22.01.2026
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मकर संक्रांति एवं बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किलकारी बाल भवन पूर्णिया में किया गया ।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ उप- विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी श्री अंजनि कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, प्रमंडल कार्यक्रम सामान्य किलकारी बाल भवन पुर्णिया एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे ।

सर्वप्रथम कार्यक्रम का आरंभ किलकारी के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया । इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर बिहार को प्रेजेंट करने वाले डेयर टू डांस एकेडमी के कलाकारों के द्वारा झिझिया नृत्य की प्रस्तुति की गई ।

इस लोक नृत्य में भूमि नदी ,अंकिता कुमारी, खुशी कुमारी, मुस्कान कुमारी ,मेघा कुमारी, मेघा स्वर्णकार ,अलका, सरस, राजदीप ,अजय आदि सभी कलाकारों ने समा बांध दिया ।

इसके बाद किलकारी के बच्चों के द्वारा बहुत ही भावपूर्ण पूर्वी लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई ।राज्य स्तर पर पूर्णिया को प्रेजेंट करने वाले विजय म्यूजिक कॉलेज के कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक भजन, लोकगीत ,सोहर आदि की प्रस्तुति की गई ।

इस लोकगीत में ज्योति कुमारी ,अलका , सरस कुमारी, आकृति कुमारी, रश्मि राज, प्रेरणा प्रिया ,चंदन कुमार ,प्रशांत कुमार, कोमल कुमारी, दिवेश कुमार ठाकुर आदि ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुति दी। ।

पूर्णिया के वरिष्ठ संगीत कलाकार विजय कुमार दास ने एक से बढ़कर एक ग़ज़ल की प्रस्तुति दी और और पूरे माहौल को भाव विभोर कर दिया ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त महोदय ने संबोधित करते हुए कहा कि आप किसी भी क्षेत्र में अपनी एक पहचान बना सकते हैं और अपने राष्ट्र को उन्नत बना सकते हैं कला एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है ।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल के द्वारा किया गया एवं मंच का संचालन निशा प्रवीण के द्वारा सफलता पूर्वक किया गया ।

