जनसुनवाई के दृष्टिगत आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया द्वारा मीडिया के साथ की गई वार्ता


दिनांक:-22 जनवरी 2026,

जनसुनवाई के दृष्टिगत आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया द्वारा मीडिया के साथ की गई वार्ता

श्री राजेश कुमार (भा०प्र०से०) आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया
द्वारा गुरुवार को जनसुनवाई की जिसमें कई लोगों की विभिन्न समस्याएं सुनी गई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त महोदय द्वारा बताया गया कि सरकार ने सप्ताह में दो दिन सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनने का निर्देश दिया गया है।इससे लोगों के समस्याओं का जल्द समाधान होगा। इसको लेकर कड़ाई से मॉनिटरिंग भी हो रही है। ताकि कोई सरकारी कर्मचारी जनता के हितों की अनदेखी न कर सके।

वहीं आयुक्त महोदय द्वारा कहा गया कि पूर्णिया जिले में बहुत सारे खतियान या रिकॉर्ड अपठनीय है। जिस कारण लोगों को रिकॉर्ड न मिलने में परेशानी हो रही है। सर्वे का फर्स्ट फेज का काम पूरा हो गया है। दूसरे फेज का काम त्वरित गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड के पुनः संधारण का काम किया जा रहा है। अगर किसी के पास कोई पुराना कागज है या उसका दखल कब्जा है तो उसके आधार पर उन्हें कब्जा दिया जा रहा है। वहीं आयुक्त महोदय द्वारा कहा गया कि सभी रिकार्ड को अपडेट कर ऑनलाइन किया जा रहा है।
सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को अब कार्यालय दौड़ना नहीं पड़े। ऑनलाइन ही नकल मिल जाए। इसके लिए सारे प्रयास तीव्र गति से किये जा रहे हैं।
आयुक्त महोदय द्वारा बताया गया कि स्नातक एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया जारी है । जल्द ही मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। आयुक्त महोदय द्वारा मीडिया प्रतिनिधिगण से रूबरू में अवगत कराया गया कि पिछले एक वर्ष में आयुक्त न्यायालय में 128 कोर्ट केसों का डिस्पोजल किया जा चुका है। शेष 678 केस लंबित है जिसकी सुनवाई समय सारणी के अनुसार निरंतर हो रही है।

आयुक्त महोदय द्वारा सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अद्यतन प्रगति से मीडिया प्रतिनिधिगण को जानकारी दी गई।

बिहार विधानसभा 2025 के चुनाव से पूर्व एस आई आर का कार्य संपन्न हुआ। बिहार विधानसभा 2025 के चुनाव से पूर्व की सभी आवश्यक तैयारी एवं विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षा समय-समय पर की गई। फलस्वरुप बिहार विधानसभा 2025 चुनाव का कार्य शांतिपूर्ण एवं बिना पुनर्मतदान संपन्न हुआ। पूरे मतदान प्रक्रिया के दौरान विधि व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अहर्ता तिथि 01 नवंबर 2025 के आधार पर कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता सूची का दिनांक 30 दिसंबर 2025 को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। कोसी निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल निर्वाचकों की संख्या 134 593 है। जिसमें पुरुष निर्वाचक 10 25 54 तथा महिला निर्वाचक 32034 एवं अन्य 05 शामिल हैं।
सरकार के सात निश्चय 03 के तहत सुलभ स्वस्थ्य सुरक्षित जीवन मरीजों की उपचार एवं सुविधा के लिए दिनांक 21 जनवरी 2026 को रोगी कल्याण समिति की बैठक की गई ।सीमांचल क्षेत्र के लिए जीएमसीएच पूर्णिया बिहार सरकार का फ्लैगशिप अस्पताल है ।जीएमसीएच पूर्णिया के अस्पताल को विशेष ध्यान दिया जा रहा है ।

विशेष प्रयास से ओपीडी मरीजों एवं उनके अटेंडेंट के लिए जीविका रसोई 15 दिनों के अंदर चालू हो रहा है। सभी तरह के ब्लड टेस्ट की व्यवस्था अस्पताल में उपलब्ध है। अल्ट्रासाउंड की जांच की व्यवस्था अस्पताल में सुलभ है। अल्ट्रासाउंड की जांच हेतु व्यवस्था अस्पताल में हैं।मरीजों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े इस संबंध में अधीक्षक को निर्देश दिया गया है ।

एक्स-रे मशीन का भवन तैयार हो चुका है इसे शीघ्र चालू किया जा रहा है ।

अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए 200 कंबल उपलब्ध है। इस संबंध में अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि मरीज के अस्पताल में भर्ती होते ही उसके बेड पर कंबल उपलब्ध करा दी जाए ।अधीक्षक एवं अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि आने वाले मरीजों को चिकित्सा सुविधा ससमय उपलब्ध कराई जाए तथा उन्हें अनावश्यक विलंब का सामना नहीं करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!