प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को APHC महेंद्रपुर, पूर्णिया ईस्ट का निरीक्षण DPC पूर्णिया एवं जिला लीड, पीरामल स्वास्थ्य द्वारा किया गया।

PMSMA कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध प्रसव पूर्व जांच (ANC) सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। निरीक्षण के दौरान PMSMA कार्यक्रम के सुचारू, प्रभावी एवं निर्धारित मानकों के अनुसार संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, रिकॉर्ड संधारण, जांच प्रक्रियाओं एवं लाभार्थियों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की गई।
मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राहुल कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे । जहाँ OPD एवं PMSMA सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित एवं व्यवस्थित संचालन किया गया।

