श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी द्वारा बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, बनमनखी के वार्षिक उत्सव का फिता काटकर उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी समय प्रबंधन तथा पठन-पाठन इत्यादि के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में पूरे वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदन को जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया और साथ ही विद्यालय की ओर से खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर उप निदेशक कल्याण,पूर्णिया प्रमंडल,पूर्णिया, जिला कल्याण पदाधिकारी,पूर्णिया, प्रधानाध्यापक, डॉ0 भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय,बनमनखी,छात्रावास प्रबंधन सह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

