SDH धमदाहा में e-PMSMA (Extended Pradhan Mantri Surakshit Matritva Abhiyan) का हुआ सफल आयोजन
मेडिकल टीम द्वारा बुधवार को SDH धमदाहा में e-PMSMA (Extended Pradhan Mantri Surakshit Matritva Abhiyan) के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी आवश्यक जाँचें की गईं तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (HRP) की पहचान की गई।
e-PMSMA का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना तथा मातृ मृत्यु दर में कमी लाना, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय रहते पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित करना और माँ एवं शिशु के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना है।
इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं संतुलित खान-पान से संबंधित परामर्श दिया गया।

जीवनशैली एवं खान-पान के व्यवहार में सुधार लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
यह अभियान सुरक्षित मातृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

