फॉर्मर रजिस्ट्री कैंपों का अपर सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पटना ने किया निरीक्षण

डॉ महेंद्र पाल (भा.प्र. से०) अपर सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पटना के द्वारा सोमवार को पूर्णिया जिला के पूर्णिया पूर्व प्रखंड के अंतर्गत आयोजित फॉर्मर रजिस्ट्री कैंपों का निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान अपर सचिव महोदय द्वारा संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी को निर्देशित किया गया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत त्रुटि रहित निर्धारित समय सीमा में निष्पादन करने का निर्देश दिये।


अपर सचिव महोदय द्वारा सभी रैयतों से अपील किया गया कि इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा किसान निर्धारित कैम्प में आयें और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। सचिव महोदय द्वारा मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि कैंप में आने वाले किसानों को सम्मान के साथ सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!