जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक का हुआ आयोजन:-
सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और मुख्यालय से प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों के निष्पादन की स्थिति एवं अद्मतन कार्य प्रगति को लेकर सोमवार को जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार आहूत की गई।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर विभागवार गहन समीक्षा किया गया। इस बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व श्री रवि राकेश,अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री विनय कुमार, अपर समाहर्ता सीलिंग श्री रामेश्वर राम, जिला लोक शिकायत निवारण श्री जयचंद यादव एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी और अनुमंडल तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा साप्ताहिक बैठक के दौरान सर्वप्रथम मुख्यालय पटना से प्रेषित महत्वपूर्ण पत्रों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति, राज्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, कृषि विभाग, खेल विभाग,गृह विभाग,शिक्षा विभाग, माननीय न्यायालय से संबंधित मामलें तथा विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण पत्रों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति तथा फार्मर रजिस्ट्री कैंप की विस्तृत समीक्षा किया गया। प्रगति संतोषजनक पाया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उक्त से संबंधित सभी मामलों का निष्पादन तय समय सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें।
कृषि विभाग की समीक्षा के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि किसानों के लिए प्रखंडों में 21 जनवरी 2026 तक संचालित फार्मर रजिस्ट्री कैम्प में कोई भी योग्य कृषक छुटे नहीं। जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि संबंधित किसानों का त्रुटि रहित फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों तथा माननीय न्यायालय के मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर ससमय करना सुनिश्चित करें।

