बिहार सरकार के सात निश्चय-03 अंतर्गत सातवें निश्चय ‘ सबका सम्मान-जीवन आसान ‘(Ease of living) अंतर्गत आम नागरिकों के दैनिक जीवन में परिलक्षित समस्या को

कम कर उनके जीवन को और आसान बनाने के दृष्टिगत आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े।

इस के लिए बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को कार्य दिवस निर्धारित किया गया।

इसी कड़ी में श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा तय कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया

तथा कुछ समस्याओं का मौके पर निष्पादन किया गया। शेष संबंधित के आवेदनों का अवलोकन कर नियम संगत त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

