कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर चयन के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा के आयोजन के दृष्टिगत प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों एवं संबधित केंद्राधीक्षक के साथ ब्रीफिंग बैठक का आयोजन
सभी परीक्षा केंद्रों पर 500 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत संपूर्ण परीक्षा अवधि तक निषेधाज्ञा रहेगी लागू । दिनांक-18.01.2026 (रविवार) और दिनांक-21.01.2026 (बुधवार) को दो-दो पाली में आयोजित होगी प्रारंभिक परीक्षा।

कदाचारमुक्त परीक्षा हेतु किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी
प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन बॉडी फ्रिस्किंग सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाइम 08:30 बजे पूर्वाह्न निर्धारित, 09.30 बजे पूर्वाह्न के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगा। द्वितीय पाली में परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाइम 13:00 बजे अपराह्न निर्धारित, 14.00 बजे अपराह्न के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगा।
जिला के महानन्दा सभागार में जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से०एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत भा०पु०से० द्वारा संयुक्त रूप से कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक लिखित परीक्षा के आयोजन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों और केन्द्राधीक्षकों को संबोधित किया।

कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजन को लेकर कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया। निर्देशित किया गया कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुचना सुनिश्चित करेंगे।
निर्देश दिया गया कि पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक लिखित परीक्षा पूर्णिया जिला के निर्धारित कुल 09 परीक्षा केंद्रों पर दिनांक-18.01.2026 (रविवार) और दिनांक-21 जनवरी 2026 (बुधवार) को दो-दो पाली में आयोजित होगी।
परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण माहौल में आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति का भी निर्देश दिया गया है। परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय मुख्य द्वार पर फ्रिस्किंग के लिए पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षीय कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुरुष अथवा महिला सभी अभ्यर्थियों की अनिवार्य रूप से बॉडी फ्रिस्किंग की जाएगी।
सभी परीक्षार्थियों से ससमय परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की अपील किया गया है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर ब्लूटूथ डिवाइस, मोबाइल फोन, घड़ी एवं अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
प्रथम पाली में परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाइम 08:30 बजे पूर्वाह्न निर्धारित, 09.30 बजे पूर्वाह्न के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगा।

द्वितीय पाली में परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाइम 13:00 बजे अपराह्न निर्धारित है, 14.00 बजे अपराह्न के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षार्थियों के प्रवेश के बाद सभी परीक्षार्थियों को आवंटित रोल नंबर के आधार पर बैठना होगा जहां अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक सत्यापन एवं फोटोग्राफी भी कराई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर अनिवार्य रूप से जैमर लगाया जायेगा। किसी भी परीक्षा केंद्र पर किसी भी कर्मी को अपने पास मोबाइल फोन या अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को रखने की अनुमति नहीं है।
सभी परीक्षा केंद्रों पर 500 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत संपूर्ण परीक्षा अवधि तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

