अमरेश कुमार, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया के द्वारा शुक्रवार को प्रखण्ड कार्यालय, बनमनखी का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित सभी पेंशन योजनाएं यथा-इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इन्द्रिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इन्द्रिरा गाँधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन, बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन, लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, कबीर अन्त्येष्टि अनुदान योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के क्रमशः अवलोकन किया गया
वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांगता पेंशन तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए लाभार्थियों का पंजीकरण सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा था। दस्तावेज सत्यापन काउंटर पर अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर परिसर में पात्रता मानदंड और योजनाओं से संबंधित जानकारी वाले प्रचार-प्रसार सामग्री प्रदर्शित थे।

वृद्ध एवं दिव्यांग लाभार्थियों की सुविधा के लिए सहयोग कर्मियों की विशेष व्यवस्था की गई थी। निरीक्षण के क्रम में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन करने का निदेश दिया गया है। ज्ञातव्य हो कि जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में विभागीय लक्ष्यों के विरूद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया ।

पंचायत स्तर पर दिनांक -12.12.2025 से पंचायत शिविर आयोजित किया जा रहा है।
इस शिविर में सभी ग्राम पंचायत सहित नगर निगम पूर्णिया के सभी वार्डों में रोस्टर के अनुरूप दिए गए समय एवं तिथि को किया जाना है।

इस शिविर में कुल 230 पंचायत एवं 46 नगर निगम वार्डों के व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से आच्छादित कराने का लक्ष्य रखा गया है। दिनांक-12.12.2025 से 16.01.2026 तक कुल 133 पंचायतों में शिविर आयोजित किया जा चुका है। सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत दिनांक-12.12.2025 से 16.01.2026 तक कुल 838 नए आवेदन शिविर के माध्यम से प्राप्त हुआ है। जिस पर नियम संगत त्वरित कार्रवाई किया जा रहा है।

