डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया, सिविल सर्जन, पूर्णिया की अध्यक्षता में एएनएम स्कूल सभागार में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला स्तर से ACMO, DIO, NCDO, DPM सहित जिला स्वास्थ्य समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
प्रतिभागी के रूप में सभी प्रखंडों एवं शहरी स्वास्थ्य केंद्रों से उपाधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, BHM, BCM तथा सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं गुणवत्ता की गहन समीक्षा की गई।
विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में आउटडोर एवं इंडोर मरीजों की चिकित्सकवार उपलब्धता, टेली-कंसल्टेंसी सेवाओं की स्थिति, गर्भवती महिलाओं की ANC जांच, High Risk Pregnancy (HRP) की पहचान एवं उच्च जोखिम वाली महिलाओं के स्वास्थ्य प्रबंधन
HRP Detection एवं Follow-up
Maternal एवं Child Death Review,Routine Immunization की स्थिति,
टीबी, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कालाजार एवं फाइलेरिया कार्यक्रमों के अंतर्गत DEC टैबलेट वितरण

समुदाय स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं के लाभों को प्रभावी रूप से पहुंचाने के उपाय बैठक में सहयोगी संस्थाएं UNICEF, Piramal, UNDP, WHO एवं JSI के प्रतिनिधियों द्वारा क्रमशः Maternal Anemia, Routine Immunization, Survey Register Update, Session Site पर Due List की उपलब्धता, U-WIN Portal Entry, HRP Detection एवं Follow-up, Still Birth आदि विषयों पर PPT के माध्यम से प्रस्तुति दी गई।

अध्यक्षीय संबोधन में सिविल सर्जन, पूर्णिया द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता सुधार तथा समुदाय तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

