खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अन्तर्गत CMR गोदाम संख्या 01, बाजार समिति, कसबा में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा CMR आपूर्ति कार्य का फिताकाट कर विधिवत उद्घाटन किया गया।

पूर्णिया जिलान्तर्गत CMR गोदाम संख्या 01, बाजार समिति, कसबा में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अन्तर्गत पैक्सों/व्यापार मंडलों के द्वारा किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय किये गये धान के विरुद्ध चयनित राईस मिलों से मिलिंग के उपरान्त CMR आपूर्ति का उद्घाटन किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक (राज्य खाद्य निगम), सहायक प्रबंधक (CMR), गुणवत्ता नियंत्रक, प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारी तथा पैक्स अध्यक्ष एवं मिलर उपस्थित थे।

परम राईस मिल, बरसौनी, पूर्णिया के द्वारा अपने साथ सम्बद्ध तौली पैक्स का विधिवत् एक लॉट के कुल 290 क्विंटल CMR की आपूर्ति की गयी।
ज्ञातव्य हो कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत् विकेन्द्रीकृत अधिप्राप्ति व्यवस्था अन्तर्गत किसानों को अधिक से अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त हो, चयनित पैक्सों / व्यापार मंडलों के द्वारा त्वरित गति से धान की खरीद की जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अन्तर्गत CMR प्राप्ति का कार्य सुगम, सरल एवं सफलतापूर्वक निर्धारित समयावधि में सम्पन्न हो तथा निमित्त विभाग के स्तर से पूर्णिया जिलान्तर्गत कुल 3 (तीन) कलस्टर के साथ कुल 05 (पाँच) CMR संग्रहण केन्द्र क्रमशः

(1) CMR गोदाम संख्या 01 एवं 04, बाजार समिति, कसबा – भंडारण क्षमता 10000 (5000×2) मे० टन (2) CMR गोदाम संख्या 03, निगम गोदाम, जलालगढ़ – भंडारण क्षमता 5000 (5000×1) मे० टन एवं (3) CMR गोदाम संख्या 02 एवं 05, बाजार समिति, बनमनखी – भंडारण क्षमता 10000 (5000×2) मे० टन संचालित है, जिसमें CMR प्राप्ति हेतु पदाधिकारी / कर्मी सहित अन्य आवश्यक तैयारी कर ली गयी है। सभी पैक्सों / व्यापार मंडलों एवं राईस मिलों से अपील की गयी कि वे नियमानुसार त्वरित गति से CMR की आपूर्ति CMR संग्रहण केन्द्रों पर करें। ताकि चक्रीय व्यवस्था के तहत् धान अधिप्राप्ति का कार्य त्वरित गति से हो और किसानों को अधिक से अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त हो।

