बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 विन्देश्वरी दूबे की बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी 103 वीं जयंती

पटना 14 जनवरी, 2026
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 विन्देश्वरी दूबे की 103 वीं जयंती बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में मनायी गयी।

इस अवसर पर स्व0 बिन्देश्वरी दूबे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजेश राम ने कहा कि स्व0 दूबे बिहार राज्य के ही नहीं बल्कि देश के बड़े श्रमिक नेता थे। स्व0 दूबे के अथक प्रयास से कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया गया जिसके कारण कोयला खदानों के मजदूरों की आर्थिक स्थिति में बड़ा परिवर्तन आया। उन्होंने कहा कि वे लोकप्रिय मुख्यमंत्री थे तथा राज्य सरकार में भी दबे, कुचले, पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक के विकास के लिये कई योजनाएँ चलायी। उन्होंने कहा कि दूबे जी कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मान करते थे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के अलावे पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, कपिलदेव प्रसाद यादव, ब्रजेश पाण्डेय, अरविन्द लाल रजक, मनोज शर्मा, डा0 संजय यादव, मृणाल अनामय, रंजीत कुमार बाल्मीकी, स्व0 बिन्देश्वरी दूबे जी के नाती राकेश चौबे, नतिनी शोभा चौबे, संगीता पाण्डेय, साई विभूति, विनय कृष्ण त्रिपाठी, नदीम अंसारी, चन्द्रभूषण राजपूत, दिलीप कुमार, गुड्डू पासवान, मेनका कुमारी, डा0 अविनाश कुमार अविनाश, रमाशंकर पाण्डेय, अमन कुमार, श्रीनन्दन मंडल सहित अन्य कांग्रेसजन स्व बिंदेश्वरी दुबे के चित्र पर माल्यार्पण किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!