ईट भट्ठा में कार्यरत 05 बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त । दोषी के विरूद्ध मामला दर्ज, प्रति बाल श्रमिक 20,000 से 50,000 तक का जुर्माना

जिला पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देश के आलोक में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग पूर्णिया एवं जिला खनन पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा संयुक्त रूप से धावादल टीम के साथ डगरूआ प्रखंड क्षेत्रान्तर्गत जय हुनमान ईट उद्योग, मोहमदिया डगरूआ में बाल श्रम विमुक्ति के लिए सघन निरीक्षण किया गया।

टीम का नेतृत्व वरीय उप समाहर्ता सह जिला खनन पदाधिकारी, शिलिमा कुमारी द्वारा किया गया। टीम के सदस्य के रूप में श्री अमन प्रकाश, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पूर्णियाॅ पूर्व (सदर), श्री आदित्य आकाश, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अमौर,श्री शुभम प्रियदर्शी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कसबा एवं श्री आकाश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, श्रीनगर, पूर्णिया के साथ पुलिस बल के सहयोग से डगरूआ प्रखंड क्षेत्रान्तर्गत जय हुनमान ईट उद्योग, मोहमदिया डगरूआ, पूर्णिया के नियोजन में कार्यरत 05 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। जिसे बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया । दोषी नियोजकों के विरूद्ध बाल श्रमिक एवं किशोर (प्रतिषेध एवं विनियमन), 1986 के अन्तर्गत एफ0आई0आर दर्ज करते हुए नियोजकों पर प्रति बाल श्रमिक 20,000 से 50,000(बीस हजार से पचास हजार तक )का जुर्माना की वसूली की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!