प्रखंड बी. कोठी के मगुरजान में HWC स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के आम नागरिकों को सहजता से स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा भाग लिया गया और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।स्वास्थ्य मेले के दौरान लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें रक्तचाप, वजन, शुगर जांच एवं अन्य आवश्यक परीक्षण शामिल थे।इसके साथ ही उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुरूप परामर्श दिया गया। आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच तथा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के उपयोग के महत्व के बारे में गहन जागरूक किया गया।इस स्वास्थ्य मेले के माध्यम से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हुई तथा वे अपने एवं अपने परिवार के स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग होते दिखाई दिए।

