श्री अंशुल कुमार जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में सात निश्चय-03 के क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ महानंदा सभागार, पूर्णिया में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त सात निश्चय-03 के क्रियान्वयन को लेकर जनता की समस्याओं एवं शिकायतों को पंचायत एवं प्रखंड तथा अनुमंडल और जिला मुख्यालय में सोमवार और शुक्रवार को संबंधित अधिकारी अपने -अपने कार्यालय में सुनवाई करने का निर्देश दिया गया।
प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के दृष्टिगत श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं नियमानुसार त्वरित निष्पादन के लिए दिनांक 19 जनवरी 2026 से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को निर्धारित स्थल एवं समय पर संबंधित विभागीय अधिकारी पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवन /निर्धारित स्थल तथा संबंधित कार्यालय में नियमित रूप से जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को सुनने का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुचारू रूप से सुनने और आवेदकों की सहुलीयत के लिए संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया है।
यदि संबंधित पदाधिकारी उक्त निर्धारित कार्यदिवस को किसी अपरिहार्य कारणवंस अनुपस्थित रहते हैं तो वैकल्पिक व्यवस्था ससमय करने का निर्देश दिया गया है।
आवेदकों को पंचायत सरकार भवन,पंचायत भवन तथा निर्धारित स्थल और अधिकारी अपने कार्यालय में सम्मान के साथ बैठाने की व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
आवेदकों के आवेदन को विहित प्रपत्र में पंजीकृत करने तथा पावती आवेदकों को देने का निर्देश दिया गया है।
आगंतुकों से प्राप्त शिकायतों की पंजी का संधारण करने एवं शिकायतों के सत्तत् अनुश्रवण की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।
प्राप्त आवेदनों के संदर्भ में आवश्यक जांच कर निस्तारण के लिए संबंधित पदाधिकारी को बिना देर किए अग्रसारित करेंगे और कृत कार्रवाई की सूचना आवेदक को समय पर देने का निर्देश दिया गया है। उक्त बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी महानंदा सभागार में उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।

