जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया एवं जिला बाल संरक्षण इकाई, पूर्णिया द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत नालसा(ASHA- Awareness, support, Help & Action) मानक संचालन प्रक्रिया- बाल विवाह से मुक्ति की ओर अग्रसर, 2025 के कार्यान्वयन हेतु 100 दिवसीय कार्य योजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता प्रशिक्षित करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया के सभागार में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन श्री सुनील कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, श्री आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, श्री अमरेश कुमार, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई एवं श्री सुमित प्रकाश अध्यक्ष समिति, पूर्णिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।श्री सुनील कुमार ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बताया गया कि बाल विवाह समाज के लिए कोढ़ के समान है ,इसके उन्मूलन हेतु हमें मिल-जुलकर कार्य करना होगा।उन्होंने बाल विवाह से होने वाले सामाजिक,शैक्षणिक ,स्वास्थ्य एवं कानूनी दुष्परिणामों के बारे में सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया ।

श्री अमरेश कुमार, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई, पूर्णिया द्वारा बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया ।उन्होंने बाल विवाह को रोकने, स्थगित कराने तथा रद्द कराने की प्रक्रिया तथा बाल विवाह को बढ़ावा देने एवं सहयोग करने पर दंड के प्रावधान के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने बताया कि बाल विवाह को रोकने हेतु बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत करने एवं अंतर विभागीय समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता है।इस अवसर पर सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मीगण आदि उपस्थित थे ।

