दिनांक:-13 अगस्त 2026,
दालकोला चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: 163 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद और तीन अभियुक्त हुए गिरफ्तार
समाहर्ता सह जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देश के आलोक में मद्यनिषेध विभाग एवं कार्यालय पूर्णिया द्वारा जिला अंतर्गत अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर लगातार प्रभावी ढंग से कार्रवाई की जा रही है।

दालकोला चेकपोस्ट पर गुरुवार को जांच के क्रम में 163 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
समेकित जांच चौकी, दालकोला चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा वाहनों की सघन जांच के दौरान एक ट्रैक्टर की तलाशी ली गई।तलाशी के क्रम में ट्रैक्टर से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।
जांच के क्रम में- 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। लगभग 163 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है।
जांच के दौरान एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया है।
मामले में संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

इसी दालकोला चेकपोस्ट पर एक अन्य कार्रवाई में 04 कैन बीयर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामद बीयर एवं गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
दालकोला चेकपोस्ट पर मादक पदार्थ के विरुद्ध भी बड़ी कार्रवाई
दालकोला चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग की सतर्कता का परिणाम एक दिन पूर्व हुई कार्रवाई में भी सामने आया था।दिनांक 12.08.2026 को लगभग 12:40 बजे समीर ट्रैवल्स बस संख्या WB73G-6165 की जांच के दौरान बस की पिछली सीट के पीछे खिड़की के पास बैठे एक व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध पाए जाने पर उसकी विधिवत तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उसके कपड़े में छिपाकर रखा गया एक पैकेट बरामद हुआ, जिसमें स्मैक जैसा पदार्थ पाया गया।

विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत वजन करने पर खाली पैकेट का वजन — 115 ग्राम पाया गया।संदिग्ध मादक पदार्थ का वजन — 615 ग्राम पाया गया। एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आफताब मोमिन, पिता बरकत अली, उम्र लगभग 24 वर्ष, साकिन कलियाचक, थाना कलियाचक, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई।
मामले में विधिसम्मत तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई पूरी करते हुए संदिग्ध मादक पदार्थ को जब्त किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अग्रेतर कानूनी कार्रवाई हेतु मामला बायसी थाना को सुपुर्द किया गया है।
बरामद पदार्थ की वास्तविक प्रकृति एवं शुद्धता की पुष्टि विधिवत रासायनिक/फॉरेंसिक जांच के उपरांत ही होगी।
अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई
दिनांक 12.08.2026 को जिले के अन्य क्षेत्रों में भी मद्यनिषेध विभाग द्वारा कार्रवाई की गई

भवानीपुर थाना क्षेत्र में एक अभियुक्त को 1.500 लीटर विदेशी शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
वहीं, अन्य कार्रवाई में दिनांक 13. 08.2026 को देशी शराब की बरामदगी एवं दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई तथा अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को जब्त किया गया।
प्रशासन के लगातार निगरानी में दालकोला चेकपोस्ट
दालकोला चेकपोस्ट पर बिहार में पश्चिम बंगाल से आने वाले वाहनों एवं यात्रियों की सघन जांच मद्यनिषेध विभाग द्वारा लागातार की जा रही है। यहां बसों, छोटे-बड़े वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की पर विशेष निगरानी की जा रही है।
लगातार दो कार्रवाइयों में एक ओर जहां 163 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर की बरामदगी के साथ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, वहीं दूसरी ओर बस से 615 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ की बरामदगी की गई है।
पूर्णिया जिला मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के साथ-साथ मादक पदार्थों के अवैध परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध भी शून्य-सहिष्णुता की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

