पूर्णिया में दो आशा कार्यकर्ता चयन मुक्त

पूर्णिया में दो आशा कार्यकर्ता चयन मुक्त

3 महीने से संस्थागत प्रसव में शून्य उपलब्धि, स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई

पूर्णिया | 11 अगस्त 2026

पूर्णिया। जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षात्मक बैठक में दिए गए निर्देश के बाद जिले में कम उपलब्धि वाली आशा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई है।

जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में 22 जुलाई 2026 को हुई बैठक में निर्देश दिया गया था कि जिन आशा कार्यकर्ताओं द्वारा विगत तीन माह में संस्थागत प्रसव एवं नियमित टीकाकरण में शून्य उपलब्धि दर्ज की गई है, उन्हें चिन्हित कर चयन मुक्त किया जाए।

निर्देश के आलोक में पूर्णिया पूर्व की आशा कार्यकर्ता नीलम कुमारी, केन्द्र संख्या 74, स्वास्थ्य उपकेन्द्र दीवानगंज तथा अमौर की आशा कार्यकर्ता रुबी, केन्द्र संख्या 256, स्वास्थ्य उपकेन्द्र डहुवाबाड़ी की उपलब्धियों की समीक्षा की गई।

विभाग के अनुसार दोनों के द्वारा पिछले तीन माह में संस्थागत प्रसव में शून्य प्रगति रही। इसके अलावा नियमित टीकाकरण, आशा दिवस, सर्वे, परिवार नियोजन, HBNC, HBYC सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में भी उपलब्धि अत्यंत कम पाई गई।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों की स्पष्ट अनुशंसा के आधार पर सिविल सर्जन-सह-सदस्य सचिव, जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्णिया ने दोनों आशा कार्यकर्ताओं को उनके पद से चयन मुक्त कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!