सिविल सर्जन पूर्णिया द्वारा बुधवार को प्रखंड B Kothi PHC का निरीक्षण किया गया।

26 मई 2026,

डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया सिविल सर्जन पूर्णिया द्वारा बुधवार को प्रखंड B Kothi PHC का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन द्वारा Drug स्टोर, ओपीडी,प्रसव कक्ष आदि जगहों का निरीक्षण किया गया।

सिविल सर्जन ने चिकित्सकों के द्वारा ओपीडी में दवा लिखने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिया गया। उनके अनुसार कम से कम पांच दिनों का दवा लिखा जाना चाहिए और आवश्यकता अनुसार दवा, विटामिन की दवा भी लिखा जाना आवश्यक है।

उन्होंने दवा को एक्सपायरी के अनुसार छापने की निर्देश दिए, जो दवा का एक्सपायरी नजदीक है उसे आगे खर्च करने का निर्देश दिए एवं जिस दवा का एक्सपायरी पीछे है उसे उसी अनुसार खर्च करने का आदेश दिये। केवल इमरजेंसी में केवल चिकित्सक उपस्थित रहने पर उनके द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई और उन्होंने खेद व्यक्त किया कि जब चिकित्सकों को यह पता था कि आज सिविल सर्जन के द्वारा phc का निरीक्षण किया जाएगा ।

सभी चिकित्सक को उपस्थित रहना आवश्यक था। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित चिकित्साको से शोकॉज करने का निर्देश दिया। उनके द्वारा Cho की बैठक में भी भाग लिया गया एवं Cho को अपने स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी को चलाने के लिए कई आवश्यक सुझाव दिए तथा आवश्य दवा का इंजन सेंट्रल डायग्नोस्टिक केंद्र से करने का निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!