विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 85 छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान


दिनांक 23/11/2026,

विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 85 छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान

विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पूर्णिया में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में संस्थान के लगभग 85 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक एवं स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक सेवा की मिसाल पेश की।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन नोडल पदाधिकारी, रक्त संग्रह डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर रक्त संग्रह टीम के डॉ. महादेव मंडल, श्री शंकर प्रसाद सिंह, श्री मुकेश कुमार, श्री आदर्श राज, श्री रौशन राज तथा प्रभारी जिला ICTC पर्यवेक्षक श्री बैजनाथ प्रसाद ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए मानव जीवन बचाने में रक्तदान के महत्व का संदेश दिया गया।

रक्तदान महादान – आपका एक कदम, किसी को दे सकता है नया जीवन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!