पूर्णिया में दैनिक भास्कर का ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ संपन्न, IG, SP और DDC ने किया छात्रों को सम्मानित

पूर्णिया में दैनिक भास्कर का ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ संपन्न, IG, SP और DDC ने किया छात्रों को सम्मानित

पूर्णिया: दैनिक भास्कर अखबार ने अपनी सामाजिक सरोकार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को पूर्णिया की आर्ट गैलरी में ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया। इस गरिमामयी समारोह में बिहार बोर्ड, CBSE और ICSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जिले का नाम रोशन करने वाले उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में जुटे जिले के आला अधिकारी

समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्णिया परिक्षेत्र के आईजी विवेकानंद, एसपी स्वीटी सेहरावत, प्रभारी डीएम सह डीडीसी अंजनी कुमार, एडीएम राजकुमार गुप्ता और वीसी डॉ. विवेकानंद सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

पौधा देकर अतिथियों का हुआ अनूठा स्वागत

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि दैनिक भास्कर संस्थान से जुड़े पत्रकारों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत बारी-बारी से पौधा देकर किया। इसी कड़ी में रूपौली से दैनिक भास्कर के पत्रकार परमानंद कुमार प्रवीण ने एडीएम राजकुमार गुप्ता को पौधा भेंट कर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

“दैनिक भास्कर सिर्फ खबरें ही नहीं दिखाता, बल्कि समय-समय पर सामाजिक सरोकारों और युवाओं के प्रोत्साहन के लिए भी हमेशा तत्पर रहता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!