फार्मर रजिस्ट्री के कार्यो में पूर्णिया जिला शीर्ष पांच जिला में शामिल । जिला पदाधिकारी,पूर्णिया हुए सम्मानित ।

दिनांक 30/04/2026,

फार्मर रजिस्ट्री के कार्यो में पूर्णिया जिला शीर्ष पांच जिला में शामिल । जिला पदाधिकारी,पूर्णिया हुए सम्मानित ।

भारत सरकार द्वारा संचालित एग्रीस्टैक (Agristack) परियोजना अंतर्गत श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी पूर्णिया के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में
‘फार्मर रजिस्ट्री’ (Farmer Registry) में पूर्णिया जिला तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पटना मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति पत्र एवं 50000 का चेक देकर सम्मानित किया गया जो कि जिला के लिए गौरव की बात है।


ज्ञातव्य हो कि पूर्णिया जिला में कुल 224630 पी0 एम0 किसान के लाभार्थियों में से 100363 लाभार्थियों का फार्मर रजिस्ट्री कर 44.7 प्रतिशत के साथ पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया । अब तक पूरे जिला में पी0 एम0 किसान एवं अन्य किसान को मिलाकर कुल 187600 किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कर डिजिटल पहचान उपलब्ध कराया गया है । विदित हो कि फार्मर रजिस्ट्री आने वाले समय में सभी किसानों के लिए अनिवार्य होगा किसी भी तरह के कृषि विभाग से सम्बंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए, इस से सभी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा, जिससे जिले की कृषि व्यवस्था को एक नई दिशा प्राप्त होगी । फार्मर रजिस्ट्री कोई भी किसान करवा सकते हैं जिनके खुद के नाम से जमाबंदी/जमीन उपलब्ध है । फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसान का आधार कार्ड, आधार कार्ड से जुड़ा मोबाईल नंबर एवं जमीन से सम्बंधित दस्तावेजों की जरूरत है । इसके लिए कोई भी किसान अपने संबंधित हल्का कर्मचारी, किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक से सम्पर्क कर अपना फार्मर आई0 डी0 बनवा सकते हैं । CSP सेंटर के माध्यम से भी फार्मर रजिस्ट्री का कार्य लगातार किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!