दिनांक:-28/04/2026,
आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में चापाकलों की मरम्मत को प्राथमिकता देने का जिलापदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) द्वारा दिया गया निर्देश
जिला पदाधिकारी,पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निदेश के आलोक में पूर्णिया- जिले में स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
यह बैठक अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए स्पष्ट किया गया कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) को प्राप्त चापाकल मरम्मत के निर्धारित लक्ष्य के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में लगे खराब चापाकलों की मरम्मत का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छोटे बच्चों और स्कूली छात्र-छात्राओं को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके, ताकि उनके स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
इस महत्वपूर्ण समन्वय बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
जिला शिक्षा पदाधिकारी,
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस (DPO ICDS)
एडीएमओ,कार्यपालक अभियंता,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED)।
ज्ञातव्य हो कि जिला प्रशासन,पूर्णिया आम जनमानस और विशेषकर बच्चों के स्वास्थ्य तथा उन्हें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है।
संबंधित विभागीय अधिकारियों को मरम्मत कार्य में तेजी लाने और इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने के सख्त दिशा-निर्देश दिया गया हैं।

