पुलिस एसोसिएशन चुनाव में राज कुमार चौधरी की शानदार जीत, 143 वोटों से बने अध्यक्ष

पुलिस एसोसिएशन चुनाव में राज कुमार चौधरी की शानदार जीत, 143 वोटों से बने अध्यक्ष

पूर्णिया भवानीपुर/संवाददाता बमबम यादव

पुलिस क्लब, पूर्णिया में आयोजित बिहार पुलिस एसोसिएशन शाखा चुनाव में भवानीपुर थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राज कुमार चौधरी ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 445 मतों में से 293 वोट हासिल किए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 150 वोट मिले। वही 2 मत अमान्य घोषित किए गए। इस प्रकार उन्होंने 143 वोटों के बड़े अंतर से विजय प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
राज कुमार चौधरी की इस जीत से पुलिस महकमे में खुशी की लहर है। सहयोगियों और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में बेहतर कार्य की उम्मीद जताई है।


अपनी जीत के बाद राज कुमार चौधरी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह जीत आपसी विश्वास और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे पुलिसकर्मियों के हित, सम्मान और सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे।
उन्होंने अपने घोषणा-पत्र में कई अहम वादे किए हैं। इसमें महिला पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त महिला पुलिस क्लब का निर्माण, थानों और पुलिस लाइन में चेंजिंग रूम की व्यवस्था, शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए डिजिटल पोर्टल की शुरुआत, पुराने पुलिस क्लब का आधुनिकीकरण तथा पुलिस क्वार्टर, पेयजल और अवकाश से जुड़ी समस्याओं के समाधान जैसे मुद्दे शामिल हैं।
राज कुमार चौधरी की इस उपलब्धि को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और सभी ने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!