चमरू मंडल क्रीड़ा मैदान मालपुर की ऐतिहासिक धरती पर फाइनल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में नवगछिया ने इस्माईलपुर को दी शिकस्त

चमरू मंडल क्रीड़ा मैदान मालपुर की ऐतिहासिक धरती पर फाइनल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में नवगछिया ने इस्माईलपुर को दी शिकस्त

जय महादेव क्रिकेट क्लब मालपुर की ओर से आयोजित टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हो गया।
पूर्णिया जिला के रुपौली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंचायत विजय मोहनपुर के चमरू मंडल क्रीड़ा मैदान मालपुर की ऐतिहासिक धरती पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया जिसमें कुल 8 टीमों ने भाग लिया नवगछिया और इस्माईलपुर की टीम के बीच फाइनल टी 20 महा मुकाबला खेला गया ।


नवगछिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जिसमें नवगछिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 08 विकेट खोकर 296 रन बनाए। नवगछिया टीम के तरफ से गौरव कुमार ने सर्वाधिक 73 रन, ललन ने 38 रन, शक्तिमान ने 37 रनों का योगदान दिया ।

नवगछिया की टीम ने इस्माइलपुर की टीम को 297 रनों का जीत का लक्ष्य दिया।

जवाब में उतरी इस्माइलपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 229 रन ही बना पाए जिसमें प्रीतम कुमार ने 39 गेंद का सामना करते हुए 57 रन, छोटू ने 22 गेंद का सामना करते हुए 52 रन बनाए। इस मुकाबले में गौरव ने 03 विकेट और उर्फराज ने 03 विकेट लिए।

इस फाइनल मैच में नवगछिया की टीम विजयी रही। नवगछिया टीम के गौरव कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विजय मोहनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया व समाज सेवी संजय कुमार ने विजेता टीम को ट्रॉफी एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया ।

उप विजेता टीम को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार विजय मोहनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 के पंच रंजीत साह के के द्वारा दिया गया।

टूर्नामेंट में नवगछिया टीम के गौरव कुमार को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का ट्रॉफी विजय मोहनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 के वार्ड सचिव सह समाज सेवी मिथलेश कुमार शर्मा के द्वारा दिया गया।

वहीं प्रीतम कुमार को रसमाज सेवी धर्मेंद्र शर्मा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। तो उर्फ़राज को समाज सेवी राकेश कुमार उर्फ छेला ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।


इस टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आयोजक अजीत कुमार ठाकुर, अमित कुमार, कॉमेंटेटर स्लैश कुमार ठाकुर, जूनियर रॉबिंस कुमार, स्कोरर आनंद कुमार, रंजीत कुमार ने अपनी अहम भूमिका निभाई । मौके पूर्व मुखिया संजय कुमार ने इस आयोजन को खेल को बढ़ावा देने का संदेश बताया। कहा कि जिस तरीके से आज युवा पीढ़ी नशे की दलदल में खासकर सीमावर्ती क्षेत्र में फस रहे हैं इससे उभरने हेतु युवाओं के लिए एक अचूक संदेश है। अधिकतर युवा पीढ़ी खेल जगत से जुड़कर वह शारीरिक तौर से मजबूत और स्वास्थ्य रह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!