भोजपुर के चंदन कुमार पांडे बने अखाड़े का बादशाह, दंगल में जीता चांदी का गदा
- खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने दिया विजेताओं को दिया पुरस्कार।
- हर भार वर्ग के विजेता को नकद राशि पुरस्कार में, प्रथम को एक लाख, द्वितीय को 50 हजार और तृतीय को 25 हजार रुपये
- बिहार के कोने कोने से आए 204 महिला और पुरुष पहलवान ले रहे हैं दंगल में हिस्सा
- 14-15 फरवरी को जमुई के एस के सिंह मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित की गई माटी का बल- दंगल प्रतियोगिता
पटना, 15 फरवरी 2026:- 14-15 फरवरी को जमुई के एस के सिंह मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित पारंपरिक कुश्ती माटी का बल- दंगल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन।

भोजपुर के चंदन कुमार पांडे ने 90 किलोग्राम से ज्यादा भार वर्ग में प्रथम स्थान के साथ जीता चांदी का गदा, बने प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ पहलवान।

खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने सर्वश्रेष्ठ पहलवान को चांदी का गदा सहित अन्य विजेताओं को नकद पुरस्कार दे कर सम्मानित किया। साथ में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के उप निदेशक श्री हिमांशु सिंह, खेल अधिकारी श्री चंदन कुमार सिंह, बिहार कुश्ती संघ के सचिव श्री विनय कुमार और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में सभी भार वर्ग के महिला और पुरुष विजेताओं की सूची संलग्न है।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग के विजेताओं के बीच कुल 12.5 लाख रुपए की राशि नकद पुरस्कार के रुप में दी गई । विभिन्न भार वर्ग में प्रथम स्थान के विजेता को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान वाले को 50 हजार और तृतीय स्थान को 25 हजार का नकद पुरस्कार के रुप में दिया गया।

सोनपुर,छपरा में आयोजित 2023 के मल्लयुद्ध में कैमूर राधेश्याम और मंसूरचक,बेगूसराय में आयोजित 2024 के मल्लयुद्ध में कैमूर के ही शुभम कुमार यादव ने प्रतियोगिता का सर्वोच्च पुरस्कार चांदी का गदा जीता था।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है यह प्रतियोगिता।

