दिव्यांग जनों का यूडी आईडी कार्ड बनाने को लेकर सभी प्रखंडों में तिथि वार विशेष शिविर का आयोजन करने को लेकर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार का सख्त निर्देश ।

दिनांक:-11 फरवरी 2026,

पूर्णिया जिला अंतर्गत योग्य दिव्यांग जनों का यूडी आईडी कार्ड बनाने के दृष्टिगत श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा सभी प्रखंडों में तिथि वार विशेष शिविर का आयोजन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।


इसी क्रम में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा श्री अनुपम द्वारा प्रखंड कार्यालय धमदाहा में संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधिगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों से अपील किया गया कि दिव्यांग जनों के यूडी आईडी कार्ड निर्माण में सहयोग करें।

दिव्यांग जनों का यूडी आईडी कार्ड बन जाने से उन्हें सभी सरकारी योजनाओं में लाभ उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा प्रावधान किया गया है। इसलिए अपने-अपने संबंधित क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा योग्य दिव्यांग जनों को आयोजित विशेष शिविर में आने के लिए प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!