30 जनवरी 2026,
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना-पूर्णिया के नीरज के सपनों को मिला पंख, B.I.T मेसरा से पढ़ाई कर बैंक में बने अधिकारी
बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सात निश्चय’ योजना के अंतर्गत संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना जिले के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए वरदान साबित हो रही है।
इस योजना ने न केवल आर्थिक बाधाओं को दूर किया है, बल्कि मेधावी छात्रों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ने का अवसर भी प्रदान किया है। इसी सफलता की एक कड़ी हैं पूर्णिया जिला के नीरज कुमार ने बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम द्वारा प्रदत्त ब्याज मुक्त 4,00,000/- (चार लाख रुपये) के शिक्षा ऋण की सहायता से देश के नामचीन संस्थान B.I.T मेसरा, रांची (B.I.T Mesra) से इंजीनियरिंग (Bachelor in Engineering) की डिग्री सफलतापूर्वक पूरी की।
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद नीरज कुमार आज बैंकिंग क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित पद पर कार्यरत हैं। अपनी सफलता का श्रेय राज्य सरकार की इस योजना को देते हुए नीरज ने कहा, “यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो धन के अभाव में उच्च शिक्षा का सपना छोड़ देते हैं। सरकार के इस सहयोग ने मुझे आत्मनिर्भर बनाया है।

योजना की मुख्य बातें
इच्छुक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए ₹4 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण। पाठ्यक्रम समाप्ति के बाद रोजगार प्राप्त करने या एक वर्ष तक ऋण वापसी में छूट (मोराटोरियम पीरियड) बिहार सरकार का लक्ष्य है कि राज्य का कोई भी छात्र पैसो की कमी के कारण अपनी पढ़ाई न रोके। नीरज कुमार जैसे हजारों युवा आज इस योजना का लाभ उठाकर विभिन्न क्षेत्रों में बिहार का नाम रोशन कर रहे हैं।

